ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बेगूसराय में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले ही किया था लव मैरिज

शुभम और मुन्नी दोनों ने 6 महीने पहले ही अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

BIHAR
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। 6 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज किया था। दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


बेगूसराय जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बहदरपुर गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली।घटना लाखो थाना अंतर्गत बहदरपुर गांव वार्ड- 6 की है । मृतक दंपति की पहचान 21 वर्षीय शुभम कुमार और लड़की की पहचान मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ने लगभग 6 महीने पहले अंतरजातीय विवाह प्रेम प्रसंग में किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।


लाखो थाना अध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हालांकि पुलिस जल्द ही आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

बेगूसराय में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले ही किया था लव मैरिजबेगूसराय में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले ही किया था लव मैरिजबेगूसराय में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले ही किया था लव मैरिज

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता