ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

हिंदू लड़की को आसिफ ने बहला - फुसलाकर किया अगवा, बोले गिरिराज सिंह - बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं

BEGUSARAI : बिहार के बेगुसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक मुस्लिम समुदाय के एक लड़के ने हिंदू लड़की से प्रेम कर उसे बहला - फुसला कर लड़क

हिंदू लड़की को आसिफ ने बहला - फुसलाकर किया अगवा, बोले गिरिराज सिंह - बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगुसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक मुस्लिम समुदाय के एक लड़के ने हिंदू लड़की से प्रेम कर उसे बहला - फुसला कर लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दवाब बनाने लगा। जिसका लड़की ने विरोध किया तो लड़के ने उसे घर से अगवा कर लिया। इसके बाद जब लड़की के पिता को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज करवाई है। 


इस मामले में  लड़की के पिता ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसमें कहा है कि-  मैं सरौंजा का निवासी हूँ कल करीब 10 बजे दिन में मेरी लड़की को सोची समझी साजिश के तहत मो० आशीफ ने लोभ- प्रलोभन दे अगवा कर लिया। उसी दौरान मेरा पुत्र गुजफरा बाजार आ रहा था तो देखा कि मेरी पुत्री मो. आसिफ एवं एक अन्य लड़का अपाची मोटर साईकिल पर बैठाकर भाग रहा। इससे पूर्व में भी से सभी लोग मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर भगाने क प्रयास किया। लेकिन सफल न हो सका था।  लड़की के पिता का दावा है कि युवक उनकी पुत्री को अगवा कर गलत जगह बेच देगा। 


वहीं, इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस प्रसाशन एक्शन में आई और  तुरंत करवाई करते हुए मामले की आरोपी और लड़की को रोसड़ा से पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके बाद दोनों को वीरपुर थाना पर लाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह मालूम करने में जुटी हुई है कि लड़का ने लड़की को अगवा किया था इसके पीछे की वजह कुछ अलग है। 


उधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि - बेगूसराय जिले में हिंदू सुरक्षित नहीं है। सरकार मुस्लिम आधारित राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि  जिले में सुनियोजित की तरीके से लव - जिहाद हो रहा है। यह बेगूसराय में नया खेल शुरू हो गया है। ऐसे में अब जिले में  बेटे एवं बेटियों को हिंदूओ को संस्कार देने की जरूरत है। आज कोई भी भगवा गमछा धारण कर एवं फर्जी हिंदू बनकर हिंदुओं के गरीबों की बहू -बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने धर्म से जोड़ रहा है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता