ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR: बेगूसराय में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: 6 साल की मासूम बच्ची को लगी गोली

गोलीबारी की यह घटना गांव में भूसा ढोने को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट से शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर 15 से 20 राउंड फायरिंग की।

bihar
बच्ची की हालत नाजुक
© google
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BIHAR: बिहार के बेगूसराय जिले में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मटिहानी थाना क्षेत्र के महाजी रामदीरी गांव में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना में एक 6 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान कैलाश कुमार की पुत्री जानकी कुमारी के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


हमले के पीछे था मामूली विवाद

पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना गांव में भूसा ढोने को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट से शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर 15 से 20 राउंड फायरिंग की। इसी गोलीबारी की चपेट में जानकी कुमारी आ गई, जिसे जांघ में गोली लगने की पुष्टि की गई है।


गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना दिन के समय हुई जब अधिकांश लोग अपने-अपने कामों में लगे हुए थे। अचानक हुए फायरिंग से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में मटिहानी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


घटनास्थल से मिले पांच खोखे

पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे (कारतूस के खोल) बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फायरिंग में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया और हमले का मुख्य निशाना कौन था।


बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

जानकी कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी के कारण उसे गहरी चोट आई है और यदि समय पर इलाज न हुआ होता तो स्थिति और बिगड़ सकती थी।


प्रशासन की सख्ती, अपराधियों की तलाश तेज

वही घटना के बाद से बेगूसराय पुलिस अलर्ट मोड पर है। आसपास के इलाकों में गश्ती और तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा। बेगूसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर घटना की जानकारी दी। बताया कि मटिहानी थाना को आज दिनांक-12.05.25 को दिन में एक सूचना मिली की ग्राम रामदिरी महाजी टोला में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक 06 वर्षीय बच्ची को गोली लगी है।


प्राप्त सूचना पर अविलंब मटिहानी थाने के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल मटिहानी थाना के द्वारा सूचनानुसार ग्राम रामदिरी महाजी टोला स्थित स्थल के पास पहुँचकर मामलें की जाँच पड़ताल की गयी। आसपास जुटे स्थानीय लोगों से पुछताछ करने पर बताया गया कि जख्मी बच्ची का नाम जानकी कुमारी उम्र करीब-06 वर्ष पे०-कैलाश मिश्र सा०-रामदिरी महाजी टोला थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय है। 


साथ ही उपस्थित परिजनों के द्वारा घटना के संबंध में बताया गया कि गाँव के ही कुछ लोगों के द्वारा भूसा ढोने को लेकर मना करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा विरोध करने पर दो-तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा फायरिंग किया गया जिसमें पास में ही मौजूद इनकी बच्ची जानकी कुमारी को जाँघ में गोली लग गयी एवं सभी लोग फायरिंग करते हुए भाग गये। तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, बेगूसराय भेजा गया है।


पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए तथा निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, बेगूसराय के नेतृत्व में मटिहानी थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए घटनास्थल से 05 गोली का खोखा बरामद हुआ है जिसे विधिवत जप्त किया गया है। अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी करते हुए विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता