ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

गिरिराज का विवादित बयान- "जो अधिकारी काम ना करे, उसके सिर पर मारो लाठी"

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरीराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बेगूसराय में गिरिराज ने कहा कि "जो अधिकारी

गिरिराज का विवादित बयान- "जो अधिकारी काम ना करे, उसके सिर पर मारो लाठी"
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI:  केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरीराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बेगूसराय में गिरिराज ने कहा कि "जो अधिकारी सही काम नहीं करता है उसे सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो" बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने यह बातें कही।


जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन के दौरान गिरिराज सिंह के इस बयान से पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर मंच पर कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति, बेगूसराय नगर निगम के मेयर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह शनिवार (आज) अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे थे जहां एक बार फिर अपने विवादित बयान से वे चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कार्यक्रम के दौरान जब गिरिराज सिंह मंच पर थे तभी उनके सामने बैठे लोगों ने अधिकारियों द्वारा काम नहीं किए जाने की शिकायत की। यही नहीं फरियादी अधिकारियों की शिकायत से संबंधित आवेदन भी सौंप रहे थे। तभी इसी दौरान किसी ने सीओ साहब की शिकायत कर दी फिर क्या था गिरिराज सिंह ने कह दिया कि छोटे- मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास क्यों आते हो? क्या हाकिम नहीं सुनता है? 



गिरिराज सिंह ने कहा कि MP, MLA, DM, SDM, CO, BDO, SDO, मुखिया सब जनता के लिए हैं। "यदि पदाधिकारी सही से काम नहीं करता हो तो उसके सिर पर दोनों हाथों से लाठी मार दो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना करने के बाद फिर भी अधिकारी नहीं सुनता है तो गिरिराज सिंह आपके साथ हैं" केंद्रीय मंत्री के ये बातें सुनते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। गिरिराज सिंह अपने इसी अंदाज और बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार बेगूसराय में दिए बयान से एक बार फिर से वे चर्चा में आ गए हैं।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता