ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

EOU की बड़ी कारवाई, BJP नेता के स्कूल से BSSC परीक्षा का सवाल हुआ था आउट, आरोपी हुआ अरेस्ट

BEGUSARAI : लगभग एक माह पहले बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पेपर लीक मामले में कुछ दिनों के अंतराल के बाद अब एक बार फिर से आर्थिक अपराध इकाई ने (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक

EOU की बड़ी कारवाई, BJP नेता के स्कूल से BSSC परीक्षा का सवाल हुआ था आउट, आरोपी हुआ अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BEGUSARAI : लगभग एक माह पहले बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पेपर लीक मामले में कुछ दिनों के अंतराल के बाद अब एक बार फिर से आर्थिक अपराध इकाई ने (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी ने बेगूसराय के भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह के विकास विद्यालय में छापेमारी की है और वहां के अकाउंटेंट रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में पिछले दिनों कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था जिसके बाद इसको लेकर सरकार की काफी किरकिरी हुई थी और सरकार ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई को करने की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके बाद ईओयू ने लगातार छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। 


इसी जांच के दौरान अब यह बात सामने आई है कि इस परीक्षा का सवाल बेगूसराय के विकास विद्यालय सेंटर से भी बहार आया था। जिसके बाद अब आर्थिक अपराध इकाई ने स्कूल के अकाउंटेंट रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है।


इस गिरफ्तारी को लेकर ईओयू का कहना है कि, जांच के नया बात सामने आई कि अकाउंटेंट राशन को मारने हैं कर्मचारी चयन आयोग एग्जाम के पहले प्रश्न पत्र को अपने ही मोबाइल से फोटो खींच लिया और इसे एक कैंडिडेट भेज भी दिया। 

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि, यह प्रश्न पत्र जिस कैंडिडेट को भेजना था वह कैंडिडेट एग्जाम देने आया ही नहीं था। नियमों के मुताबिक एग्जाम के दरमियान अगर कोई कैंडिडेट नहीं आया है तो उसे मिलने वाले क्वेश्चन पेपर जिसका इस्तेमाल नहीं हुआ है उसे सील पैक करके वापस प्रिंसिपल को दिया जाएगा लेकिन विकास विद्यालय में ऐसा नहीं हुआ। 

बताया जा रहा है कि,  विकास विद्यालय में अकाउंटेंट रौशन  एग्जामिनेशन हॉल में गया वहां पहुंचने के प्रिंसिपल का नाम लेकर  बचा हुआ क्वेश्चन पेपर ले लिया और फिर ऊपर के फ्लोर पर चला गया। वही हाल में उसने अपने मोबाइल से क्वेश्चन पेपर का फोटो खींच लिया। लेकिन, ईमेल पर भेजे गए क्वेश्चन पेपर के बारकोड के आधार पर जब जांच हुई तो बेगूसराय के भाजपा जिला अध्यक्ष के विकास विद्यालय के सेंटर के इस कारनामे का पता चला।


आपको बताते चलें कि पिछले महीने 23 दिसंबर को कर्मचारी चयन आयोग के पहले पाली का पेपर मोतिहारी से लीक हुआ था जिसे बीएसएससी ने कैंसिल कर दिया था। इसी मामले में 28 दिसंबर को बीएसएससी की तरफ से पेपर लिक से जुड़े सबूत 3 दिनों के अंदर कैंडिडेट से मांगे गए थे। इसी के बाद इसको लेकर कर्मचारी चयन आयोग और आर्थिक अपराध इकाई को कई ईमेल आए और इसी में दो ईमेल ऐसे थे जिसमें पहली पाली का क्वेश्चन पेपर था जिसे देखते एजेंसी का दिमाग ठनका और फिर जांच आगे बढ़ी और अब यह बात सामने आई।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता