ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! जदयू नेता पर चलाई गोली, ग्रामीणों में आक्रोश

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का बेख़ौफ़ अंदाज अभी भी जारी है। अपराधी बिना डर भय के अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आलम यह है कि आम तो आम यह ख़ास लोग के ऊपर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! जदयू नेता पर चलाई गोली, ग्रामीणों में आक्रोश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का बेख़ौफ़ अंदाज अभी भी जारी है। अपराधी बिना डर भय के अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आलम यह है कि आम तो आम यह ख़ास लोग के ऊपर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर जदयू नेता को घायल कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। बेख़ौफ़ अपराधियों ने मंसूरचक थाना क्षेत्र में जदयू नेता एवं समसा पंचायत की उप मुखिया पति बबलू कुमार महतो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


बताया जाता है कि बबलू कुमार महतो अपने गाँव जमालदीपुर टोला स्थित बहियार से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान मकदमपुर–समसा सड़क पर जमालदीपुर के समीप सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में एक गोली बबलू महतो के बांह में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।


वहीं,गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए बहियार की ओर फरार हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल बबलू महतो को उठाकर मंसूरचक पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


जबकि घायल बबलू कुमार महतो, मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत-1 के वार्ड संख्या-5, जमालदीपुर टोला निवासी हैं। वह जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते हैं। उनकी पत्नी ममता कुमारी वर्तमान में पंचायत की उप मुखिया हैं। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले बबलू महतो पर इससे पहले किसी प्रकार का गंभीर आपराधिक आरोप नहीं रहा है।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है उनका कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें