ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

'BJP को आई 400 सीट तो खत्म हो जाएगा ....', बेगुसराय में बोले असम के CM : कहा - 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई...

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। गिरिराज सिंह के समर्थन में आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन

'BJP को आई 400 सीट तो खत्म हो जाएगा ....', बेगुसराय में बोले असम के CM : कहा - 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। गिरिराज सिंह के समर्थन में आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परचित अंदाज में विरोधियों पर हमला बोला। हिमंता ने कहा कि देश के अंदर इस बार भाजपा की सरकार 400 से अधिक सीटों के साथ आई तो देश के अंदर से लव -जिहाद नाम की चीज़ को खत्म कर दिया जाएगा। 


दरअसल, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और लव जिहाद का राग छेड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। 


उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे। लेकिन पीएम मोदी ने दो बार पाकिस्तान पर बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा। असम के सीएम ने कहा कि इस देश के अंदर से जो भी गलत चीज़ है, वह खत्म हो सके, इसके लिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए। 


उधर, मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था। उन्होंने कहा कि जब देश सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी अपने आप रास्ता ले लेगी। हाल में सुर्खियों में रही एक रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए हिमंत ने पूछा कि आज किस कौम की आबादी बढ़ रही है? 45% आबादी किसकी बढ़ी है? हिंदू का तो नहीं बढ़ा है। असम के सीएम ने आगे कहा कि अगर देश हिंदू हो जाता है तो देश की बहुत सी समस्या का अपने आप समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम तो तीन शादियां नहीं करते हैं। आप देश को हिंदू बना दो, देश की बहुत सारी समस्याएं हिंदू ही हल कर लेगा।


बताते चलें कि उन्होंने इससे पहले बीते कल कहा था कि 'लोग हमसे पूछते हैं कि आपको 400 सीटें ही क्यों चाहिए। हम 400 सीटें इसलिए चाहते हैं ताकि कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण न कर सके। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी न हो। यही कारण है कि हमें पीएम मोदी को 400 से अधिक सीटें देनी हैं और उन्हें फिर से पीएम बनाना है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता