ब्रेकिंग
मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक

सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा: कीचड़ में धान रोपकर लोगों ने जताया विरोध, रोड जाम कर की नारेबाजी

बेगूसराय के वीरपुर बाजार में करीब पांच वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध किया। विश्वकर्मा चौक के पास कीचड़ में धान रोपकर लोगों ने सड़क जाम किया और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के वीरपुर बाजार में करीब पांच वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों का सब्र आखिरकार गुरुवार को टूट गया। बदहाल सड़क और कीचड़ से परेशान लोगों ने विश्वकर्मा चौक के समीप सड़क पर ही धान रोपकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।



विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वीरपुर बाजार की यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। बारिश होते ही सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि कई जगह पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।



संजीव कुमार सिंह ने सरकार और प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच वर्षों से लोग इस समस्या को झेल रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कृष्णाष्टमी का पर्व नजदीक है और वीरपुर बाजार में इस अवसर पर मेला भी आयोजित होता है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।



बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विश्वकर्मा चौक के पास जुटे और कीचड़ से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने पंडाल के समीप बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।



स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि बाजार की सड़क अब आवागमन का रास्ता कम और जलजमाव व कीचड़ का मैदान ज्यादा बन चुकी है। बारिश के दिनों में दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जिसका सीधा असर कारोबार पर भी पड़ रहा है।



इधर, इस संबंध में अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने बताया कि वीरपुर बाजार में जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए काफी अधिक लागत का आकलन किया गया है और वरीय पदाधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत चल रही है। सड़क जाम को लेकर उन्होंने कहा कि आक्रोशित लोगों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि वर्षों से जलजमाव और बदहाल सड़क की मार झेल रहे वीरपुर बाजार के लोगों को आश्वासन से राहत मिलती है या धरातल पर काम शुरू होता है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता