ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप वैन के टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक बोरिंग मिस्त्री थे और बनारस से लौट रहे थे।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास हुआ, जहां एक लोडेड पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 


टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। हादसे में पिकअप ड्राइवर समेत तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के बीरबन्ना गांव निवासी मो. तनवीर (18), मो. कमाल (45) और मो. नवाब (20) के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक बोरिंग गाड़ने का काम करते थे। एक सप्ताह पहले वे काम के सिलसिले में बनारस गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 


सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसे शवों को बाहर निकाला और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता