ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : रंग लाई महिला सिपाही की मेहनत, तीसरे ही अटेम्प्ट में कांस्टेबल से बनी अधिकारी

BEGUSARAI : इंसान को अपनी जिंदगी में हर कदम पर चुनौतियों का सामना पड़ता है लेकिन जब चुनौतियों का डटकर सामना किया जाए तो रास्ते आसान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बेगूसर

बिहार : रंग लाई महिला सिपाही की मेहनत, तीसरे ही अटेम्प्ट में कांस्टेबल से बनी अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : इंसान को अपनी जिंदगी में हर कदम पर चुनौतियों का सामना पड़ता है लेकिन जब चुनौतियों का डटकर सामना किया जाए तो रास्ते आसान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बेगूसराय जिला पुलिस बल में  तैनात महिला सिपाही ने। बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल बबली कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वह कर दिखाया जो अच्छे-अच्छे लोग सोंच भी नहीं पाते हैं। बबली ने साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिलें आसान हो जाती हैं।


दरअसल, बेगूसराय जिला पुलिस बल में तैनात कांस्टेबल बबली कठिन परिश्रम और मेहनत के बल पर डीएसपी बन गई है। बोधगया के भागलपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी बबली ने 2015 में खगड़िया में बतौर कांस्टेबल सेवा की शुरूआत की थी। बबली कांस्टेबल तो बन गई थी लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण उसने अपना प्रयास जारी रखा। वह लगातार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती रही और तीसरे ही प्रयास में उसे सफलता मिल गई। पारिवारिक जिम्मेवारियों को निभाते हुए कांस्टेबल बबली ने कठिन परिश्रम के बदौलत यह मुकाम हासिल किया।


बबली की इस सफलता पर बेगूसराय पुलिस महकमें में खुशी की लहर है। सिपाही से डीएसपी बनी बबली को राजगीर प्रशिक्षण केंद्र के लिए विरमित करने के पूर्व बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बबली को सम्मानित किया गया। एक बच्चे की मां बबली ने न सिर्फ अपना सपना साकार किया है बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं।

टैग्स