ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

Bihar News: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलना युवक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने बंद कमरे से प्रेमी युगल को रंगेहाथ पकड़ा; पिटाई के बाद दोनों को गांव में घुमाया

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक शादीशुदा युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा और फिर युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गांव वा

Bihar News: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलना युवक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने बंद कमरे से प्रेमी युगल को रंगेहाथ पकड़ा; पिटाई के बाद दोनों को गांव में घुमाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक शादीशुदा युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा और फिर युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गांव वालों ने महिला और पुरुष दोनों को पूरे गांव में भी घुमाया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की।


दरअसल, पूरा मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव का है। बताया जा रहा है कि नीमा की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का बगल के ही गांव के एक शादीशुदा युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव वालों को पहले से दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। रविवार की सुबह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।


तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि किस तरह गांव के लोग पुलिस के सामने भी दोनों को खदेड़ रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों को चंगूल से बचाया। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता