ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : नदी में स्नान के लिए गए थे चार लोग, डूबने से मां-बेटी की हो गई दर्दनाक मौत

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई जबकि दो लोगों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। घटना रहुआ पंचायत के कीर्तिटोल

बिहार : नदी में स्नान के लिए गए थे चार लोग, डूबने से मां-बेटी की हो गई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई जबकि दो लोगों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। घटना रहुआ पंचायत के कीर्तिटोल आहोक घाट के पास की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रभारी सीओ की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम भी दोनों मां-बेटी के शव की तलाश कर रही है।


बताया जा रहा है कि कीर्तिटोल आहोक घाट निवासी 40 वर्षीय गीता देवी अपनी 10 वर्षीय बेटी मनिका के साथ परिवार की ही एक महिला और उसके बच्चे के साथ सोमवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गई थी। नदी में स्नान करने के दौरान दोनों बच्चे डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख दोनों महिलाएं उन्हें बचाने के लिए गईं। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से गीता देवी और उसकी बेटी डूब गए। जबकि एक महिला और उसके बेटे को ग्रामीणों ने बचा लिया।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और प्रभारी सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंचकर नदी में दोनों की तलाश कर रही है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

टैग्स