ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार की बेशर्म पुलिस: रेप के बाद मर्डर कर फेंक दी गयी महिला का शव घंटों खेत में पड़ा रहा, पुलिस थाना क्षेत्र के विवाद में उलझी रही

BEGUSARAI: शराब के लिए गदर काटने वाली बिहार पुलिस की बेशर्मी की नयी कहानी सामने आयी है. अपराधियों ने एक महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. हत्या कर शव को खेत में फेंक द

बिहार की बेशर्म पुलिस: रेप के बाद मर्डर कर फेंक दी गयी महिला का शव घंटों खेत में पड़ा रहा, पुलिस थाना क्षेत्र के विवाद में उलझी रही
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: शराब के लिए गदर काटने वाली बिहार पुलिस की बेशर्मी की नयी कहानी सामने आयी है. अपराधियों ने एक महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया. लेकिन महिला का अर्धनग्न शव घंटों खेत में पड़ा रहा. पुलिस इस विवाद को सुलझाने में लगी रही कि आखिरकार महिला की लाश किस थाने के क्षेत्र में फेंकी गयी है.


वाकया बेगूसराय औऱ समस्तीपुर जिले का है. बेगूसराय जिले की एक महिला के साथ रेप करने के बाद धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने उसके बाद महिला के अर्धनग्न शव को गन्ने के खेत मे फेंक दिया. महिला दो दिनों से लापता था. वह 29 नवंबर को घर से पशु चारा लाने के लिए निकली थी और उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं था. इसकी शिकायत पुलिस से भी की गयी थी. लेकिन आज दोपहर बाद उसका शव गन्ने के खेत में मिला और उसके बाद 2 जिलों की पुलिस के बीच इस बात पर विवाद होता रहा कि लाश किसके इलाके में मिली है. लिहाजा देर शाम तक शव वैसे ही पड़ा हुआ रहा. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पूरपतार गांव की रहने वाली थी. 2 दिनों तक लापता रहने के बाद आज उसका शव गन्ने के खेत में मिला. उसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि रेप के बाद अपराधियों ने बेरहमी से महिला का गला काट डाला. ये घटना बेगूसराय जिले के छौडाही थाना क्षेत्र के बखरी नासी चौर में हुई है. 


जहां महिला का शव मिला वह बेगूसराय औऱ समस्तीपुर जिले का सीमा क्षेत्र है. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बेगूसराय की छौड़ाही थाना पुलिस को खबर किया लेकिन उसने कहा कि लाश समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाने के इलाके में है. उधर समस्तीपुर पुलिस कह रही है कि शव बेगूसराय जिले में मिला है. उधर, महिला का शव मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे हैं. नाराज लोगों ने जमकर हंगामा भी किया. घटनास्थल पर समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना और बेगूसराय के छौडाही थाना की टीम मौजूद है. लेकिन दोनों ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि किसके इलाके में लाश है.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता