ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

बिहार के इस जिले में कुत्तों के बाद अब गीदड़ का आतंक, चार लोगों को काट कर किया लहूलुहान

BEGUSARAI: बेगूसराय में कुत्तों के हमले के बाद अब गीदड़ का आतंक देखने को मिला है। शौचालय करने गए लोगों पर गीदड़ ने हमला कर दिया है। गीदड़ के हमले में महिला समेत चार लोग बुरी तरह से

बिहार के इस जिले में कुत्तों के बाद अब गीदड़ का आतंक, चार लोगों को काट कर किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में कुत्तों के हमले के बाद अब गीदड़ का आतंक देखने को मिला है। शौचालय करने गए लोगों पर गीदड़ ने हमला कर दिया है। गीदड़ के हमले में महिला समेत चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। घटना बेगूसराय के सीमावर्ती समस्तीपुर के विथान थाना क्षेत्र के परी गांव की है।


घायलों ने बताया कि शौच करने के लिए खेत में गए थे, तभी गीदड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने जब गीदड़ को भागने का प्रयास किया तो उनपर भी हमला कर दिया हालांकि लोगों ने गीदड़ को घेर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी पीड़ितों को बेगूसराय सदस्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घायलों की पहचान 55 वर्षीय उपेंद्र यादव, 20 वर्षीय संजीव कुमार, 7 वर्षीय करिश्मा कुमारी और 35 वर्षीया नीलम देवी के रूप में हुई है। सभी घायल समस्तीपुर के विथान थाना क्षेत्र के परी गांव के वार्ड 15 के रहने वाले हैं। गीदड़ के हमले के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता