ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बेगूसराय में बदमाशों की तालिबानी करतूत, युवक को नंगा कर लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा, पिस्टल भिड़ाकर बनाया वीडियो

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यह घटना इतनी वीभत्स है कि जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक को निर्वस्त्र कर ब

बेगूसराय में बदमाशों की तालिबानी करतूत, युवक को नंगा कर लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा, पिस्टल भिड़ाकर बनाया वीडियो
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यह घटना इतनी वीभत्स है कि जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा है. युवक के शरीर से सारे कपड़े उतरवाकर बदमाशों ने उसे लात-घूंसे और बेल्ट से जंगली की तरह पीटा और सिर पर पिस्टल भिड़ाकर उसे जान से मारने की कोशिश की. इस घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आये हैं, जो काफी दर्दनाक और भयानक है.


घटना बेगूसराय की है. बताया जा रहा है कि जीडी कॉलेज के एक कमरे में युवक के साथ बर्बरता की गई है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार से पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी एक युवक के साथ बर्बरता की और उसे लात-घूंसे और बेल्ट से जंगली की तरह पीटा. बताया जा रहा है कि एडमिशन के नाम पर जबरन पैसे लेने का आरोप लगाकर युवक को पीटा गया है.


वायरल वीडियो में चार की संख्या में युवक एक छात्रको लात जूते ,लप्पड़-थप्पर और बेल्ट से बेहताशा पिटाई करते हुए दिखाई पड़ रहे है. अपराध करने वाले युवक ने हद तब पार करते हुए नजर आए जब आरोपियों ने पीड़ित युवक को थूक चटवाया और उसके शरीर से एक एक वस्त्र खोलकर उसके प्राइवेट पार्ट का वीडियो तक बना डाला. इस दौरान युवक को धमकी दी गई कि अगर निर्मम पिटाई का जिक्र कही किया तो गोली मारकर हत्या कर देंगे.


बताया जा रहा है कि कॉलेज में एडमिशन करवाने की जिद पर आरोपी अड़ा हुआ था. उसने बताया कि जब आरोपियों से कहा गया कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और ना ही इस तरह का वह काम करवाता है. तो आरोपियों ने बहला-फुसलाकर पहले कॉलेज बुलाया और जबरन चेंजिंग रूम ले जाकर उसके साथ क्रूरता दिखाई.


पीड़ित छात्र ने बताया कि पिस्टल की नोक पर धमकी देते हुए उसने एक वीडियो जबरदस्ती बनाया गया और रुपये कबुलबाया. इतना ही नहीं उसने बताया कि घटना की जिक्र करने पर बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की बात कही गई है. फिलहाल पीड़ित छात्र के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर घर में दवे सहमे हैं और घर में दुबकने को विवश हैं. ओपी अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता