ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बेगूसराय: वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो लोग झुलसे

BEGUSARAI : बेगूसराय में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि आकाशीय बिजली की संपर्क में आने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज नजदीकी हॉस

 बेगूसराय: वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो लोग झुलसे
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि आकाशीय बिजली की संपर्क में आने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. मृतक की पहचान लड्डूलाल सदा सदा का पुत्र राजेन्द्र सदा के रूप में की गई है. जबकि गंभीर रूप से घायल की पहचान रामनन्दन सदा का पुत्र दिनेश सदा के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति मवेशी का चारा लेकर बहीयार से गांव लौट रहा था. तभी अचानक ठनका गिर गया जिस चपेट में आकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.


घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे उठा कर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. नावकोठी थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता