ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : नदी में नहाने गए 4 दोस्त डूबे, तीन की मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा स्नान करने गए चार दोस्तों के डूब जाने से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से क

बिहार : नदी में नहाने गए 4 दोस्त डूबे, तीन की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा स्नान करने गए चार दोस्तों के डूब जाने से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह एक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है लेकिन बाकी तीन को नहीं बचाया जा सका. तीन दोस्त की डूबने से मौत हो गयी है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. 


मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरामपुर गंगा घाट का है. मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चट्टीरोड के रहने वाले किशोर कुमार साह के 18 वर्षीय  बेटे किशन कुमार, पवन चौधरी के 18 वर्षीय बेटे रिशु कुमार और कृष्ण मोहन के 15 वर्षीय बेटे अनुराग कुमार के रूप में की गई है. जिस युवक की जान बचा ली गई उसका नाम गौरव कुमार है. 


बताया जाता है कि चार दोस्त आज गंगा स्नान करने के लिए खोरमपुर गंगा घाट गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने की वजह से चारों युवक डूबने लगे. डूबते हुए युवक ने चिल्लाना शुरू किया तो वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक को गंगा नदी से किसी तरह बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. जबकि तीन युवक को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका और तीनों की डूबने से मौत हो गई. 


गौरव कुमार ने बताया कि आज चारों दोस्त गंगा स्नान करने के लिए आए थे. तभी रिशु, किशन और अनुराग गहरे पानी में चले गए और वह डूबने लगे. अपने दोस्तों को डूबते देख जब उसने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वो भी डूबने लगा. गौरव ने जब चिल्लाना शुरू किया तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला. तब तक रिशु कुमार, किशन कुमार और अनुराग कुमार डूब गए थे. 


इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाने की पुलिस को दी. मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस ने पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई. फिलहाल तीनों युवक की लाश अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. लाशों की खोजबीन जारी है.  इस घटना के बाद तीनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता