ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR ELECTION 2025: महागठबंधन के घोषणापत्र को गिरिराज ने 'झूठ का पुलिंदा' बताया, कहा..‘तेजस्वी प्रण’ डपोशंख साबित होगा

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के घोषणापत्र ‘तेजस्वी प्रण’ को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि तेजस्वी यादव ने पिछले वादे पूरे नहीं किए, जनता को फिर भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसका नाम ‘तेजस्वी प्रण’ रखा गया है। मेनिफेस्टो में हर घर सरकारी नौकरी,माई बहिन योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादों के अलावे कुछ नई घोषणाएं की गई है। वही तेजस्वी यादव ने बिहार को नंबर वन स्टेट बनाने का संकल्प लिया है। तेजस्वी प्रण को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। 


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव में कहा था कि 3 लाख 67 हजार अनियमित शिक्षकों को नियमित कर वेतन देंगे, लेकिन डिप्टी सीएम रहते हुए तीन साल में एक भी वादा वो पूरा नहीं कर सके। गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे झूठे वादों से जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “एक होता है शंख और दूसरा है डपोशंख, तेजस्वी का घोषणापत्र डपोशंख साबित होगा।” गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके पिता के शासन में बिहार में जंगलराज था, स्कूलों में खिड़कियां और दरवाजे तक गायब हो जाते थे, जबकि आज नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।


बेगूसराय में हाल के दिनों में एनडीए की प्रचार गाड़ियों पर हुए हमले को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय का करिचक पाकिस्तान नहीं है, यह बिहार और भारत का हिस्सा है। अगर प्रचार के दौरान गाड़ियों पर हमला या तोड़फोड़ की गई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की और चेतावनी दी कि लोकतंत्र में इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। तेजस्वी यादव को पहले अपने पुराने वादे पूरे करने चाहिए। वही एनडीए के प्रचार गाड़ी पर हुए हमले को लेकर कहा कि जो बिहार में अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।