ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार : देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे शिक्षक सहित दो की सड़क हादसे में मौत, दो लोग हुए घायल

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती

बिहार : देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे शिक्षक सहित दो की सड़क हादसे में मौत, दो लोग हुए घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतक में एक शिक्षक भी बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय खंड पर मंगलवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक शिक्षक सहित दो की मौत हो गई। जबकि शिक्षक पुत्र सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। जसिके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर वापस परिजन को सौंप दिया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशिकपुर गढ़हारा के शिक्षक लाखो निवासी धर्मेन्द्र सिंह एवं लाखो निवासी बैकुंठ सिंह के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र सिंह बीते गुरुवार को पुत्र एवं दो अन्य ग्रामीणों के साथ ऑटो से देवघर गए थे। देवघर में पूजा-अर्चना के बाद यह लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 31 पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे सिंघौल सहायक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।


स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायल को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार, लाखो पंचायत वार्ड संख्या-11 के सदस्य संतोष सिंह एवं गोपाल कुमार का इलाज शुरू किया गया। लेकिन इलाज के दौरान गोपाल कुमार की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में जहां मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशिकपुर में शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निधन पर शोक सभा किया गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता