ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार: पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत : मुआवजे को लेकर लोगों ने NH किया जाम

BEGUSARAI : बेगूसराय में खेत पटवन करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर एनएच

बिहार: पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत : मुआवजे को लेकर लोगों ने NH किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में खेत पटवन करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर एनएच 28 पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस सड़क जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना बछवारा थानाक्षेत्र के नारेपुर दियार की है।


मृतक की पहचान बछवारा थानाक्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड-10 निवासी रामकरण राय के 28 वर्षीय बेटे चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि चंदन अपने खेत पर पटवन करने गया था। खेत में पानी पटवन करने के दौरान ही 11000 वोल्ट बिजली का तार टूटकर खेत में जा गिरा। बिजली का तार टूटने के बाद चंदन कुमार करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से चंदन कुमार की खेत में ही मौत हो गई।


परिजनों ने बताया है कि चंदन ने कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग से की थी, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने जर्जर तार को ठीक नहीं किया। जिसके कारण आज करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने के पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता