ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News : बेगूसराय की ज्वेलरी दुकान में लूटपाट करने आए बदमाश, आम पब्लिक पर की फायरिंग

Bihar Crime News : बेगूसराय के मेन रोड से एक बड़ी खबर सामने आ रह है. जहां नकाबपोश बदमाश एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट करने के उद्देश्य से आए और इस क्रम में आम जनता पर भी फायरिंग की है.

bihar crime news
begusarai crime news jwellery shop
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News : दिनदहाड़े बेगुसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहाँ 2 बाइक पर आए चार नकाबपोश अपराधियों ने एक सोने चांदी की दूकान को लूटने का प्रयास किया. जब उसमें कामयाब नहीं हो पाए तो भागने के क्रम में आम जनमानस पर ही फायरिंग कर दी. हालांकि अब तक किसी के इसमें हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है।


दुकान के सेफ को लूटने की कोशिश

इस घटना के बाद इलाक में सनसनी मच गई है, मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की जा रही है. इस दुकान का नाम "देव ज्वेलर्स" बताया जा रहा है. इसके मालिक अनिल पोद्दार का कहना है कि जब वह दुकान पर नहीं थे तब करीब 10:45 पर 4 अपराधी नकाब धारण किए हुए दुकान में पहुंचे और सामान खरीदने की बात की।


स्टाफ ने किया विरोध

जिसके बाद दुकान के स्टाफ ने उन लोगों से कहा कि अभी मालिक दुकान पर नहीं हैं। जब वह आएं तब आईये, इसके बाद अपराधियों ने दुकान के अंदर वाले सेफ को लूटना चाहा। जिसका विरोध वहां मौजूद स्टाफ ने किया। इसके बाद बदमाश भाग निकले और इसी क्रम में फायरिंग भी की।


स्थानीय लोगों पर भी फायरिंग

यही नहीं जब स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन लोगों पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसपी मनीष ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और पूरी शक्ति के साथ अपराधियों को पकड़ने में जुट गए हैं। देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इन अपराधियों को पकड़ पाने में कामयाब होती है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता