ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के लिए गई थीं चार लड़कियां, एक की डूबने से हो गई मौत, 3 को ग्रामीणों ने बचाया

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पानापुर बूढ़ी गंडक नदी घाट की

बिहार : बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के लिए गई थीं चार लड़कियां, एक की डूबने से हो गई मौत, 3 को ग्रामीणों ने बचाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पानापुर बूढ़ी गंडक नदी घाट की है। बताया जा रहा है कि चार लड़कियां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान कर रही थी। इसी दौरान चारों नदी की तेज धार में डूबने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन किशोरियों को तो किसी तरह से बचा लिया लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक किशोरी की पहचान रंजन सिंह की 14 वर्षीय बेटी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि चारो किशोरी बूढ़ी गंडक नदी में स्नान कर रही थी। इसी दौरान अचानक सभी गहरे पानी में चली गईं। चारों को नदी में डूबता देख ग्रामीणों ने लड़कियों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तीन को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक की मौत हो गई।


ग्रामीणों ने नदी में काफी खोजबीन के बाद किशोरी के शव को बरामद कर पानी से बाहर निकाला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बीरपुर थाने की पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है वहीं मृतक किशोरी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

टैग्स