ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बेगूसराय में चिमनी भट्टा में कोयले का थ्रेसर ब्लास्ट, हादसे में एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां चिमनी भट्टा में कोयले का थ्रेसर ब्लास्ट होने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक थ्रेसर ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे मजदूरों म

बिहार : बेगूसराय में चिमनी भट्टा में कोयले का थ्रेसर ब्लास्ट, हादसे में एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI :  बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां चिमनी भट्टा में कोयले का थ्रेसर ब्लास्ट होने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक थ्रेसर ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी 2 मधुरापुर चिमनी भट्टा के पास की है।


मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज दो दिन पहले ही शिवनी भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गया था।


बताया जा रहा है कि सूरज कुमार चिमनी भट्ठा पर कर रहा था। चिमनी के पास कोयला का थ्रेसर चल रहा था। अचानक कोयले का थ्रेसर ब्लास्ट हो गया। इसी दौरान थ्रेसर में लगा लोहे की टुकड़ा सूरज के सिर पर जा गिरा। जिससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स