ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

बेगूसराय में ठनका गिरने से दो की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय कृष्ण मुरारी पासवान और 16 वर्षीया सरस्वती कुमारी की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

bihar
ठनका गिरने से मौत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना वीरपुर प्रखंड के गारा गांव में हुई, जहां 34 वर्षीय कृष्ण मुरारी पासवान की मौत हो गई। वह शौच के लिए घर के पास के खेत में जा रहा था, तभी वज्रपात की चपेट में आ गया।


दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के तेलन गांव में हुई, जहां 16 वर्षीय सरस्वती कुमारी की मौत हो गई। वह खेत से लौट रही थी, तभी वज्रपात की चपेट में आ गई। दोनों घटनाओं में पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जो आपदा योजना के तहत दी जाएगी। जैसा कि अंचलाधिकारी ने बताया है।


दोनों मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के तेलन गांव के रहने वाले तारकेश्वर तांती की 16 वर्षीया पुत्री सरस्वती कुमारी तथा गारा गांव के वार्ड नंबर-4 के रहने वाले रामबाबू पासवान के 34 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी पासवान के रूप में हुई है।


घटना के बाद मृतक कृष्ण मुरारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी कंचन देवी, मां उर्मिला देवी और पैर से दिव्यांग पिता रामबाबू पासवान सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। कृष्ण मुरारी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, और अब उसके परिवार का भविष्य अनिश्चित हो गया है।


स्थानीय प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की है। इस बीच, परिवारों में शोक की लहर है, खासकर मृतक कृष्ण मुरारी के परिवार में, जिनके तीन छोटे बच्चे हैं

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता