ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बेगूसराय में छात्र की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, SP ऑफिस के सामने किया उग्र प्रदर्शन

BEGUSARAI : बेगूसराय में गुरुवार की शाम छात्र नीतीश कुमार उर्फ गुज्जा की हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने नगर थाना से लेकर एसपी ऑफिस तक मार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में गुरुवार की शाम छात्र नीतीश कुमार उर्फ गुज्जा की हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने नगर थाना से लेकर एसपी ऑफिस तक मार्च निकालने के बाद एसपी ऑफिस के सामने सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे  है।


मौके पर सैकड़ों लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर डटे हुए हैं। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि जिला में अपराध पूरी तरह से बेलगाम है। पुलिस प्रशासन सिर्फ लाश उठाकर पोस्टमार्टम करवाना ही अपनी ड्यूटी समझती है। पैसा के बल पर बदमाशों को निर्दोष करार दे दिया जा रहा है। जिसके कारण आए दिन जिला में हत्या और लूट की घटना चरम पर पहुंच गई है।



बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर गुमटी पर छात्र नीतीश कुमार अपने घर से खाना खाकर घूमने के लिए गया था उसी दरमियान अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता