ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

BIHAR NEWS : फोन आया… घर से निकला युवक, सुबह मिला गोलियों से छलनी शव! भूमि विवाद में हत्या की आशंका

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने युवक रॉबिन कुमार को घर से बुलाकर गोली मार दी। शव बहियार से बरामद हुआ। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

BIHAR NEWS : फोन आया… घर से निकला युवक, सुबह मिला गोलियों से छलनी शव! भूमि विवाद में हत्या की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

BIHAR NEWS : बेगूसराय जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या के पीछे पुराने जमीन विवाद को मुख्य वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव वार्ड संख्या-5 निवासी स्वर्गीय विपुल सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रॉबिन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रॉबिन कुमार मुंबई में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। करीब एक वर्ष पहले वह गांव लौटा था और परिवार के साथ रह रहा था।


घटना के संबंध में मृतक के भाई सुबीन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे रॉबिन कुमार अपने डेरा पर गाय को चारा दे रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह जल्दबाजी में घर से निकल गया। मां ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, लेकिन उसने कहा कि खेत से लौटकर खाना खाएगा। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा।


काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। परिजनों के अनुसार बारिश के बीच रातभर गांव और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की गई। बाद में मामले की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि थाना को दो बार सूचना देने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। रात करीब ढाई बजे घर से लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर दूर पोटियारी बहियार में रॉबिन कुमार का शव बरामद किया गया। शव के पास उसका मोबाइल फोन और चप्पल भी पड़ा हुआ था। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके सिर और सीने में गोली मारी गई थी। घटना को देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि अपराधी रॉबिन कुमार को घर से बुलाकर ले गए थे। वहां पहले शराब पार्टी के दौरान उसे शराब पिलाई गई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बहियार में फेंक दिया गया ताकि मामला छिपाया जा सके।


परिजनों ने हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई है। सुबीन कुमार सिंह के अनुसार करीब तीन साल पहले उनके पिता ने गांव में एक बीघा जमीन खरीदी थी। पिछले एक वर्ष से गांव के ही दो लोग उस जमीन पर दावा कर रहे थे, जिसको लेकर लगातार विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उस दौरान गले से सोने की चेन छीन ली गई थी और पिस्टल के बट से हमला किया गया था। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।


परिजनों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो रॉबिन कुमार की जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

संबंधित खबरें