ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल से घर स्कूटी से लौट रही शिक्षिका की मौत

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर की रहने वाली शिक्षिका पूनम की स्कूल से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी से घर लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आने से हुई घटना।

BIHAR
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक शिक्षिका की मौत हो गई। मृत शिक्षिका की पहचान पूनम के रूप में हुई है, जो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैहदा शाहपुर वार्ड-7 की रहने वाली थीं। उनकी उम्र करीब 56 वर्ष थी और उनके पति का नाम अजय कुमार सिंह है। वह मंझौल स्थित शिवरी मिडिल स्कूल में पदस्थापित थीं।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूनम अपने सहयोगी शिक्षक जितेंद्र कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी बसोना मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पूनम सड़क पर गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है, जिससे परिजनों और सहयोगियों को गहरा सदमा लगा हुए है। और उनकी मौत की खबर सुनकर उनके सहयोगी और परिजन सदमे में हैं।


मृतका के परिवार के बारे में जानकारी मिली है कि उनके पिता स्वर्गीय विजय कुमार सिंह शेखपुरा जिला के कटारी गांव के रहने वाले थे। पूनम के दो बच्चे हैं - एक लड़का और एक लड़की, दोनों आईटी सेक्टर में जॉब करते हैं। उनका बेटा हरियाणा के गुड़गांव में रहता है, जबकि उनकी बेटी हैदराबाद में जॉब करती है। 


घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद घटना से उनके परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ा है और परिजनों में शोक की लहर है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता