ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बेगूसराय में तालिबानी सजा: युवक को पिलर से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बकाया पैसे की मांग करने गया था। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घायल युवक को छुड़ाया, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

bihar
दबंगों की करतूत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों की दबंगई उस वक्त देखने को मिली जब एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना लाखों थाना क्षेत्र के मंझलापुर वार्ड-15 की है, जहां बदमाशों ने पिलर से युवक को बांध दिया फिर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। दबंगों की यह करतूत किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। 


घायल युवक की पहचान मंझलापुर वार्ड -15 निवासी स्व. रामप्रवेश दास के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवक राजीव कुमार बकाया पैसा मांगने गया था, तभी बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की। पिटाई की सूचना मिलने के बाद लाखों थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।


पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद युवक को इलाज के लिए कई घंटों तक थाने पर बिठाकर रखा गया था। 


परिजनों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि जिस युवक को पिटाई की गई उसे ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका कोई दोष नहीं है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के दबाव में आकर उनकी मदद कर रही है और पीड़ित युवक को ही गलत तरीके से हिरासत में लिया है। पीड़ित युवक को न्याय नहीं मिल रहा है। परिजनों की मांग है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और पीड़ित युवक को न्याय दिलाए।