ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Bihar News : बिहार के इस जिले में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! रिफाइनरी कर्मी की मौके पर मौत, NH-31 पर 3 घंटे तक बवाल

बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो रिफाइनरी कर्मियों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मुआवजे की मांग को लेकर NH-31 तीन घंटे जाम रहा।

Bihar News : बिहार के इस जिले में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! रिफाइनरी कर्मी की मौके पर मौत, NH-31 पर 3 घंटे तक बवाल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बेगुसराय जिले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला, जहां एनएच-31 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक रिफाइनरी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर जमकर हंगामा किया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के बहदरपुर इनियार ढाला के समीप की बताई जा रही है।


मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के इनियार वार्ड संख्या-10 निवासी बिरजू सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान गोरेलाल सिंह के 36 वर्षीय पुत्र ललनी कुमार के रूप में की गई है। घायल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि गुड्डू कुमार और ललनी कुमार दोनों बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत थे। दोनों रोज की तरह बुधवार सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। सुबह करीब आठ बजे जब वे इनियार ढाला के समीप एनएच-31 से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में गुड्डू कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ललनी कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।


मृतक गुड्डू कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 12 वर्ष, दूसरी बेटी 8 वर्ष और बेटा लगभग 7 वर्ष का है। हादसे के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-31 को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता और घायल युवक के बेहतर इलाज की मांग की। करीब तीन घंटे तक चले सड़क जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। स्थिति बिगड़ती देख लाखो थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया जा सका।


जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और घायल युवक के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की।