ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

बिहार में बुलडोजर एक्शन: NH-31 किनारे दुकानों और मॉल पर हुई कार्रवाई, जिला प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में नगर निगम और जिला प्रशासन ने NH-31 किनारे दुकानों, फुटपाथ विक्रेताओं और मॉल के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में अतिक्रमण विरोधी अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। नगर निगम द्वारा चल रहे इस निरंतर अभियान के तहत मंगलवार को कपासिया चौक स्थित NH-31 किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई की गई।


सड़क किनारे दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं और कुछ मॉल द्वारा किए गए अतिक्रमण को आज बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की बाधा या विरोध की स्थिति में नियंत्रण बनाया जा सके।


अधिकारी ने मौके पर स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या व्यवसाय दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अभियान के तहत फिर से बुलडोजर चलाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण न करें और शहर को व्यवस्थित रखने में सहयोग दें।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता