ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बेगूसराय में वज्रपात से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में दो मजदूर और एक किशोर शामिल

BEGUSARAI: बेगूसराय में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर में खेत काम करने के दौरान ठनका गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी।

बेगूसराय में वज्रपात से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में दो मजदूर और एक किशोर शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर में खेत काम करने के दौरान ठनका गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि बेगूसराय में ही वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक किशोर की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी वही एक बकरी की भी जान चली गयी।


मजदूरों की मौत से गु्स्साएं लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृतक दोनों मजदूर की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले रामू सदा और निर्धन सदा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों मजदूर खेत में धान रोपनी कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी तभी ठनका गिरा और दोनो उसकी चपेट में आ गये। दोनों मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वही वज्रपात से मौत की दूसरी घटना भी बेगूसराय की है। जहां वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक किशोर की मौत हो गयी है वही इस दौरान एक बकरी की भी जान चली गयी है। मृतक किशोर की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 10 निवासी मोहम्मद शहादत का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाकिर के रूप में हुई है ।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाकिर बारिश की संभावना देख गैस एजेंसी के कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे के पास खूंटा से अपनी बकरी को खोल रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक ठनका उसके शरीर पर गिर गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । वहीं इस दौरान  बकरी भी मर गई। जब तक लोग डॉक्टर के पास ले जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता