ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को दिखाया काला झंडा, गाड़ी के शीशे पर मारा हाथ

BEGUSARAI : इस वक्त बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को काला झंडा दिखाया गया है.

शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को दिखाया काला झंडा, गाड़ी के शीशे पर मारा हाथ
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त बड़ी खबर बेगूसराय  जिले से सामने आ रही है, जहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को काला झंडा दिखाया गया है. इस दौरान प्रदर्शनकर्ताओं ने उनकी कार के शीशे पर हाथ भी मारा है. अशोक चौधरी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. हालांकि उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सही सलामत वहां से निकाल दिया है.


घटना बेगूसराय जिले की है, जहां गणेश दत्त जयंती और जीडी कॉलेज का स्थापना दिवस पर भाग लेने पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को काला झंडा दिखाया गया है. दिनकर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया है. छात्र राजद के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल ने बताया कि कई दिनों से सरकार ये वादा कर रही है लेकिन इसबात पर अमल नहीं किया जा रहा है. दिनकर विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं कराया जा रहा है.


शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी  की गाड़ी पर छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने हाथ भी मारा है. दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र राजद के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही उनकी गाड़ी का इन्तजार कर रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, आजद कार्यकर्ता टूट पड़े और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. 


दिनकर विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर पहुंचे शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का शिक्षकों ने भी विरोध किया है. बताया जा रहा है कि नियोजन शिक्षक के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता