ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भीषण रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत, ऑटो से जा रहा था ससुराल

BEGUSARAI : जिले में तेज रफ़्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है. एक भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है

भीषण रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत, ऑटो से जा रहा था ससुराल
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले में तेज रफ़्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है. एक भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के बलिया थाना इलाके की है, जहां सदानंदपुर के पास एक सड़क हादसे में यवक की मौत हो है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान लाखो थाना अंतर्गत लाखों निवासी नीतीश शाह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक नितीश साह अपने घर से टेंपो पर सवार होकर ससुराल खगरिया जा रहा था, उसी दौरान टैंपू से अचानक सदानंदपुर के पास गिर गया और पीछे से तेज गति ट्रक ने उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया. 


स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों ने लाखों के समीप एनएच 31 को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तेज रफ्तार का कहर दिखा जा रहा है. जिला प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण लगातार सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है. 


इस मौत से नाराज लोगों ने मुआवजा को मांग को लेकर एनएच 31 को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कई घंटे के बाद लाखों थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला को किसी तरह शांत कराया और वहां से जाम हटा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता