ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर गोलियों से भूना

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घटना मंसूरचक थाना इलाक

बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर गोलियों से भूना
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

घटना मंसूरचक थाना इलाके के गणपतौल गांव की है, जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गणपतौल गांव निवासी विनोद चौधरी के रुप में की गई. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विनोद चौधरी अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी देर रात अपराधियों ने गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो देखा कि विनोद चौधरी गिरे पड़े हैं और अपराधी भी फरार हो गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल मंसूरचक थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.