ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

CM के कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी, JDU के Ex MLC बोले - कमिश्नर भी हमसे ऊपर नहीं है, देखें Video

BEGUSARAI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन-जीवन-हरियाली यात्रा का छठे चरण की शुरुआत आज बेगूसराय से हो गई है. सीएम के इस कार्यक्रम से एक बड़ी खबर सामने आई है. वहां कार्यक्रम में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन-जीवन-हरियाली यात्रा का छठे चरण की शुरुआत आज बेगूसराय से हो गई है. सीएम के इस कार्यक्रम से एक बड़ी खबर सामने आई है. वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे एक जेडीयू नेता ने महिला पुलिसकर्मी के साथ सड़क पर बदतमीजी की है. जेडीयू के पूर्व एमएलसी रामबदन राय ने महिला अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर चिल्लाते कहा कि क्या कमिश्नर हमसे ऊपर है.




क्या है कमिश्नर ?
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगी महिला अधिकारी ने जब जेडीयू एमएलसी रामबदन राय की गाड़ी को रोका तो एमएलसी उनपर भड़क उठे. महिला अधिकारी ने कहा कि इससे आगे गाड़ी नहीं जा सकती है. इसपर एमएलसी चिल्लाने लगे और कहने लगे कि "क्या है कमिश्नर, क्या हमलोगों से ऊपर है कमिश्नर" बता दें कि बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड की सादपुर पूर्वी पंचायत में सीएम नीतीश का कार्यक्रम था. जिसमें जेडीयू के पूर्व रामबदन राय शामिल होने जा रहे थे.


खाकी पर खादी का रौब
जेडीयू के पूर्व एमएलसी की दादागिरी देखकर और भी पुलिसकर्मी उनको समझाने की कोशिश किये लेकिन खादी का ऐसा रौब की उन्होंने किसी की भी एक ना सुनी और सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश किये. पूर्व एमएलसी किसी भी सूरत में गाड़ी पर बैठकर ही आयोजन स्थल तक जाने की जिद पर अड़े रहे. बहरहाल, मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. भला कोई खादी, खाकी पर ऐसे कैसे हावी हो सकता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता