ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

घर में हुई लड़ाई तो मां-बेटी ने खाया जहर, बेटी की मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में परिवारिक विवाद में मां और बेटी ने जहर खा ली. जहर खाने से जहां बेटी की मौत हो गई है तो वहीं मां की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. मां अभी भी अस्पताल में जि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में परिवारिक विवाद में मां और बेटी ने जहर खा ली. जहर खाने से जहां बेटी की मौत हो गई है तो वहीं मां की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. मां अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. 

घटना लोहिया नगर थाना इलाके के लोहिया नगर की है. मृतक की पहचान भूषण कुमार सिंह के पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है. वहीं महिला की पहचान भूषण कुमार सिंह की पत्नी मधुबाला सिंह के रूप में की गई है.

 बताया जाता है कि किसी बात को लेकर घर मे विवाद हुआ इसी से नाराज होकर मधुबाला सिंह ने अपनी बेटी के साथ जहर खा लिया. जहर खाते ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को इसका पता चला. परिजन आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां बेटी की मौत हो गई. वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल लोहिया नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता