ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

शराबबंदी पर BJP ने नीतीश को और ज्यादा घेरा, एक और विधायक ने खोल दिया मोर्चा

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केवल विरोधियों के निशाने पर हैं बल्कि अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी इस मसले पर मुखर हो रहे हैं. पहले बी

शराबबंदी पर BJP ने नीतीश को और ज्यादा घेरा, एक और विधायक ने खोल दिया मोर्चा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केवल विरोधियों के निशाने पर हैं बल्कि अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी इस मसले पर मुखर हो रहे हैं. पहले बीजेपी विधायक का हरी भूषण ठाकुर बचौर ने शराबबंदी से बिहार को हो रहे नुकसान के बारे में कहा था और अब बीजेपी के एक और विधायक कुंदन सिंह ने शराबबंदी के ऊपर बढ़ते हुए अपराध का ठीकरा फोड़ दिया है.शराब से होने वाले दुष्परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए पूरा प्रशासनिक महकमा दिन-रात कारवाई में जुटा हुआ है. लेकिन अब बिहार सरकार के सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुंदन सिंह ने शराबबंदी को लेकर विवादित बयान दिया है.


कुंदन सिंह ने कहा है कि शराबबंदी के कारण बिहार में हत्या समेत तमाम अपराध काफी बढ गए हैं. पुलिस कानून लागू करवाने के लिए मनमानी कर रही है. शादी विवाह में दुल्हन के कमरे में घुसकर पुलिस बेइज्जत करती है. यह सरासर अन्याय है. विधायक ने कहा है कि बिहार सरकार शराबबंदी कानून की समीक्षा करे. पटना में दुल्हन के कमरे तक पुलिस छापेमारी कर रही है जो कहीं से भी सही नहीं है. पूरा प्रशासन शराब बंदी कानून को लागू करवाने में लगी है जिससे अन्य अपराध बढ़ रहे हैं. हत्या की घटनाएं बढ़ रही है. इसलिए शराब बंदी कानून की गंभीरता से समीक्षा होनी चाहिए. 


विधायक ने यह भी कहा कि स्कूली बच्चे अपने बैग में लेकर शराब के धंधे में लग गए हैं और होम डिलीवरी कर रहे हैं. जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. विधायक कुंदन सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून से लोगों को अवैध धन उगाही का मौका मिला है और आज वही लोग पंचायत चुनाव के माध्यम से अवैध कमाई की बदौलत जीत कर समाज की बागडोर संभालने की तैयारी कर रहे हैं. शराब कारोबार से जुड़े लोग पंचायत के प्रतिनिधि होंगे तब इस समाज का क्या होगा यह सोचने की बात है. शराबबंदी के कारण ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है.

टैग्स