ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

एक तरफ उठी बेटी की डोली तो दूसरी तरफ पिता की निकली अर्थी

BEGUSARAI: एक तरफ बेटी की डोली उठ रही थी तो दूसरी तरफ पिता की अर्थी निकली. देख गांव के लोगों के आंखों में आंसू आ गए. यह घटना बछवाड़ा के झमटिया मुरलीटोला की है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  एक तरफ बेटी की डोली उठ रही थी तो दूसरी तरफ पिता की अर्थी निकली. देख गांव के लोगों के आंखों में आंसू आ गए. यह घटना बछवाड़ा के झमटिया मुरलीटोला की है.

बेटी की विदाई के बाद सड़क हादसे में पिता की मौत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक झमटिया दियारा मुरलीटोल निवासी श्रवण पासवान के घर रविवार की रात बेटी की बारात आई थी. शादी के बाद सोमवार की सुबह विदाई हुई. उसके बाद सड़क हादसे में श्रवण की मौत हो गई. 

रिश्तेदारों को पहुंचाने के दौरान हुआ हादसा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेटी की शादी रविवार की रात धूमधाम से हुई. सुबह में श्रवण घर आए अपने रिश्तेदारों को पहुंचाने के लिए जा रहे थे तभी किसी गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी. गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा.  जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.