ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बेगूसराय में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हथियार से लैस बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है

दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बेगूसराय में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हथियार से लैस बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय शहर के विष्णुपुर के डाक बंगला के समीप शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.  मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना निवासी विजय मिश्र के बेटे मुकेश झा  (35) के रूप में हुई है. 


जानकारी के अनुसार मुकेश फिलहाल सर्वोदय नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है. वह दो-तीन ई-रिक्शा रख  चलवाता है. पीड़ित के परिजनों के अनुसार मुकेश काली स्थान से प्रसाद लेकर वापस लौट रहा था.  इसी दौरान डाक बंगला के समीप पहुंचने पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घेर लिया और उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बदमाशों ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसका कारण पता नहीं चल पाया. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता