ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

टेबल फैन से करंट लगने पर व्यक्ति की मौत, देसी उपचार भी नहीं बचा सका जान

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में टेबल पंखे से करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के साथ देसी उपचार का भी सहारा लिया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा वीरपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव में हुआ, जहां घर में बैठे एक व्यक्ति के ऊपर टेबल पंखा गिर गया। पंखे में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला पंचायत अंतर्गत मखवा गांव वार्ड संख्या-8 निवासी नुनु लाल महतो के 45 वर्षीय पुत्र राम लगन महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राम लगन महतो घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक टेबल पंखा उनके शरीर पर गिर पड़ा। पंखे में करंट होने के कारण उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा। 


करंट लगते ही वह चीखने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में ईसीजी जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के दौरान परिजनों ने आधुनिक इलाज के साथ-साथ देसी उपचार का भी सहारा लिया। ग्रामीण मान्यता के अनुसार उन्होंने राम लगन महतो के पूरे शरीर पर आटा लगाया और अस्पताल ले जाते समय भी लगातार यही प्रयास करते रहे, ताकि उनकी जान बच सके। हालांकि सभी कोशिशें बेकार साबित हुईं। अस्पताल पहुंचने तक मृतक के शरीर पर आटा लगा हुआ था, जो इस बात का प्रमाण था कि परिवार ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया।


इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आज भी कई ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली का करंट लगने जैसी गंभीर स्थिति में वैज्ञानिक और चिकित्सकीय उपचार के बजाय पारंपरिक देसी उपायों पर भरोसा करते हैं, जिससे कई बार कीमती समय बर्बाद हो जाता है।


घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता