ब्रेकिंग
बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...

बेगूसराय में शराब कांड पर DM रिची पांडेय का बड़ा एक्शन, DCLR ललित कुमार सिंह के निलंबन की अनुशंसा!

बेगूसराय में सरकारी काम में इस्तेमाल हो रही निजी स्कॉर्पियो से 216 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में डीएम रिची पांडेय ने कार्रवाई की है। बखरी के DCLR ललित कुमार सिंह के निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजी गई..

बिहार न्यूज
शराब कांड पर DM का बड़ा एक्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BEGUSARAI: सरकारी काम में इस्तेमाल हो रही निजी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। बखरी के भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) ललित कुमार सिंह के विरुद्ध निलंबन एवं अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना से की गई है। अपर समाहर्ता की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया गंभीर प्रशासनिक अनियमितता और लापरवाही सामने आने के बाद डीएम ने यह कदम उठाया है।


यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि जिस निजी स्कॉर्पियो से शराब बरामद हुई थी, उसका इस्तेमाल DCLR बखरी द्वारा विभागीय कार्यों के लिए किया जाता था। वाहन के आगे ‘बिहार सरकार’ के साथ ‘DCLR BAKHRI’ और पीछे ‘जिला प्रशासन’ का बोर्ड लगा हुआ था। शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी पहचान वाले वाहन से इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी ने प्रशासनिक व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


डीएम ने दिए थे उच्चस्तरीय जांच के निर्देश, अपर समाहर्ता ने किया भौतिक सत्यापन

समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 17 नवंबर 2026 को अपर समाहर्ता, बेगूसराय ने भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, बखरी और लोहियानगर थाना परिसर पहुंचकर मामले की जांच की। संबंधित स्कॉर्पियो वाहन का भौतिक सत्यापन भी किया गया।


जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शराब बरामदगी वाला वाहन भूमि सुधार उप समाहर्ता, बखरी द्वारा विभागीय कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। अपर समाहर्ता के जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीएम ने DCLR ललित कुमार सिंह के विरुद्ध निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा विभाग को भेज दी है। हालांकि, निलंबन का अंतिम निर्णय संबंधित विभाग के स्तर से लिया जाएगा।


13 नवंबर को पन्हास चौक के समीप पुलिस ने पकड़ी थी शराब लदी स्कॉर्पियो

दरअसल, पूरा मामला 13 नवंबर 2026 का है। बेगूसराय पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लोहियानगर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने लोहियानगर थाना क्षेत्र के पन्हास चौक के समीप स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR09PA-2905 को रोककर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान वाहन से 25 कार्टन में रखी कुल 216 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से चालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर निवासी प्रयाग सिंह के पुत्र आनंद कुमार, सिकंदरपुर रजौड़ा निवासी शिवशंकर राय के पुत्र सत्यम कुमार तथा प्रवीण राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई थी।


प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी सामने आई थी कि स्कॉर्पियो झारखंड से शराब लेकर बेगूसराय आ रही थी। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया था। वाहन पर सरकारी पहचान से जुड़े बोर्ड लगे होने के कारण मामला और भी चर्चा में आ गया था।


शराबबंदी के बीच सरकारी पहचान वाले वाहन से बरामदगी ने बढ़ाई प्रशासनिक मुश्किलें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में सरकारी विभागीय कार्यों में इस्तेमाल होने वाले वाहन से 216 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी ने प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। जिला प्रशासन ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि मद्यनिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक अनुशासन के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में डीएम की ओर से DCLR ललित कुमार सिंह के निलंबन एवं अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा भेजे जाने के बाद अब सबकी नजरें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अगले फैसले पर टिकी हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता