ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: छठ महापर्व में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत नाजुक

बेगूसराय में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा राम प्रताप राय को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में जमीन का विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। छठ महापर्व में भी जमीन को लेकर भतीजे ने बड़ा कदम उठा लिया। भतीजे ने अपने 50 साल के चाचा राम प्रताप राय को गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर दियारा की है। गोली लगने से घायल राम प्रताप राय बछवारा के सम्शीपुर वार्ड-3 के रहने वाले हैं। उनके बेटे ने बताया कि चचेरा भाई और परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर पहले भी मारपीट हुई थी। इस संबंध में केस भी बछवारा थाने में दर्ज हुआ था। 


घटना के दिन सुबह पुलिस ने राम प्रताप राय के दोनों बेटों हरीकिशोर और रामधन कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। राम प्रताप अपने बेटों को छुड़ाकर घर ला रहे थे, तभी विष्णुपुर डेरा के पास रामप्रवेश का बेटा रविन कुमार उर्फ विवेक और अन्य लोगों ने उन्हें घेर कर गोली चला दी और फरार हो गए। 


राम प्रताप राय के परिवार ने बताया कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं है, बल्कि पुरानी रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है..तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद पहले से चल रहा था और इस रंजिश को लेकर ही यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता