ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बेगूसराय कांड : कुर्की जब्ती के डर से 3 आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर, लडकी के कपड़े फाड़ने और वीडियो वायरल करने का है आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय कांड के तीन आरोपियों ने आज यानी रविवार को तेघरा थाने में सरेंडर कर दिया। इन तीन आरोपियों के नाम रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर और दिलीप पोद्दार हैं। इनलोगों ने न

बेगूसराय कांड : कुर्की जब्ती के डर से 3 आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर, लडकी के कपड़े फाड़ने और वीडियो वायरल करने का है आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय कांड के तीन आरोपियों ने आज यानी रविवार को तेघरा थाने में सरेंडर कर दिया। इन तीन आरोपियों के नाम रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर और दिलीप पोद्दार हैं। इनलोगों ने नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई की थी, और फिर वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद अब  तीनों आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया।


दरअसल, मणिपुर के बाद बिहार के बेगूसराय में भी शर्मनाक घटना सामने आई थी। यहां दलित नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर उसके साथ पिटाई की गई। इस दौरान पीड़िता गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माने।  इस घटना का वीडियो सामने आया तो बवाल मच गया। वायरल वीडियो में दिखने वाले चार लोगों के खिलाफ लड़की के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। वहीं लड़की के साथ रेप करने वाले सिंगर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। 


मालूम हो कि, पुलिस ने तेघड़ा के गांव में हारमोनियम मास्टर और किशोरी का वायरल आपत्तिजनक वीडियो मामले में आरोपित किशुनदेव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह पकठौल गांव निवासी स्व. रामलखन चौरसिया का पुत्र है। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर नाबालिग की पिटाई कर उसे जबरन निर्वस्त्र करने के मामले में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था।


इधर, इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग के अनुसार वह किशुनदेव चौरसिया से हारमोनियम बजाना सीखती थी। एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम किशुनदेव चौरसिया ने उसे घर पर बुलाया। उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसे एक कमरे में ले जाकर बल्ब बंद कर अंधेरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद ग्रामीण आये व उनके साथ मारपीट कर जबरन निर्वस्त्र कर दिया, जबकि वह इज्जत बचाने के लिए लोगों से गिड़गिड़ाती रही। पीड़िता ने दर्ज बयान में बताया है कि किशनदेव चौरसिया ने उसे बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोग कमरे में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ डाले।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता