ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट: 4 हथियारबंद बदमाशों ने कुछ मिनटों में उड़ाए कैश और गहने

बेगूसराय के मंसूरचक में कामिनी ज्वेलर्स पर चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की। बदमाश चांदी के गहने, सोने का नथिया और कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

बिहार
बेगूसराय में लूट की वारदात
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गुरदासपुर चौक स्थित कामिनी ज्वेलर्स में दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धावा बोल दिया और कुछ ही मिनटों में दुकान लूटकर फरार हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश दुकान में प्रवेश करते ही आधा शटर गिराकर दुकानदार संजीत सोनी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दुकान में रखे चांदी और चांदी के गहने, सोने का हल्का नथिया-नाकफूल और कैश बॉक्स (गल्ला) लेकर फरार हो गए।


दुकानदार ने बताया कि पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। वहीं लूटे गए माल और रकम का सटीक विवरण अभी सामने नहीं आ पाया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। लूट की खबर फैलते ही गुरदासपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई।


तेघरा डीएसपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में चारों अपराधी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता