ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

क्या बिहार में यही शराबबंदी है? शराबी पति ने पत्नी को जिंदा आग के हवाले किया, दारू पीने से मना करने पर कर दी हत्या

बिहार के बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद दर्दनाक वारदात हुई है। सोनमा गांव में नशे में धुत पति ने शराब पीने से रोकने पर पत्नी को किरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार
शराबी पति की करतूत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद घरेलू हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव से सामने आया है, जहां शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


मृतका की पहचान सोनमा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार की पत्नी रितु कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात रितु ने अपने पति जीतेन्द्र को शराब पीने से रोका था। जिससे गुस्से में आकर पति जीतेन्द्र पहले गाली-गलौज करने लगा फिर घर में रखे किरोसिन तेल को पत्नी पर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगाकर जिंदा जला दिया। जिसके बाद रितु ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। 


मृतका की मां ने बताया कि करीब 3 साल पहले बड़े ही धूमधाम के साथ उनकी बेटी रितु की शादी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद जितेंद्र को शराब पीने की लत लग गयी थी। अक्सर शराब के नशे में वह घर आता और पत्नी से  झगड़ा करता था। पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी। कहती थी कि बिहार में शराब बंद है, तब वो शराब क्यों पीते हैं। कही पुलिस पकड़ लिया तो मुश्किल में पड़ जाएंगे। लेकिन पत्नी की बात जीतेन्द्र मानने को तैयार नहीं था। 


परिजनों के अनुसार, बीती रात भी वह शराब के नशे में घर लौटा था, जिसके बाद रितु से विवाद हो गया। रितु ने फिर शराब पीने से मना किया जो जीतेन्द्र को नागवार गुजरा। उसने पत्नी के शरीर पर किरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी रितु चीखने-चिल्लाने लगी, लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतका की मां ने बताया कि करीब तीन साल पहले रितु की शादी जितेंद्र कुमार से बड़ी धूमधाम से हुई थी। शुरू में सब कुछ सामान्य था, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद जितेंद्र शराब के नशे में डूबने लगा और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। परिजनों के मुताबिक, रितु कई बार मायके आकर पति के अत्याचारों की शिकायत कर चुकी थी, लेकिन परिवार ने सुलह की कोशिश की थी ताकि उसका घर बसा रहे। मगर बीती रात जितेंद्र का यह क्रूर चेहरा सामने आया जब उसने मामूली बात पर अपनी पत्नी को निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया।


सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि शराबबंदी कानून के बावजूद शराब आसानी से मिल रही है और इसी वजह से ऐसी घटनाएं घट रही हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता