ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में 20–25 हजार में मिल जाती है लड़की, BJP नेता के विवादित बयान पर भड़के राजेश राम, कहा..महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा बिहार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बेगूसराय में महिलाओं के सम्मान को लेकर बीजेपी नेता के विवादित बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

bihar
विवादित बयान पर साधा निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रविवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं के सम्मान को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। रतनपुर स्थित महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान बिहार नहीं सहेगा। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक उठाएगी।


कार्यक्रम के दौरान राजेश राम ने कहा कि बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं, जिसे बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “बीजेपी को महिलाओं के अपमान का जवाब देना ही होगा।


गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मनरेगा और ‘जी राम जी’ को लेकर की गई प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि “मनरेगा को कमजोर करने और खत्म करने का काम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार ने किया है। अगर योजना का नाम बदलना ही था तो महात्मा गांधी ‘बापू’ के नाम पर क्यों नहीं रखा गया?” उन्होंने इसे बीजेपी की दोहरी राजनीति करार दिया।


उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति के विवादित बयान पर हमला

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के ' बिहार में 20–25 हजार में लड़की मिल जाती हैं' वाले बयान से सियासी तूफान मच गया है. वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए हमला बोला दिया बिहार की बेटियों को लेकर दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।


 उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान बीजेपी के डीएनए को उजागर करता है। “बीजेपी नेताओं की सोच महिलाओं के प्रति सम्मान की नहीं बल्कि अपमान की है, और यही कारण है कि आज देशभर में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता