ब्रेकिंग
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारीबिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत‘बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो BJP-NDA कहीं नहीं टिकेंगे’, विधान परिषद उपचुनाव में जीत से तेजस्वी यादव गदगद शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये के लिए हत्या किये जाने का आरोपबिहार-बंगाल के बाद अब इन राज्यों में होगा SIR, भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसलादिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारीबिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत‘बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो BJP-NDA कहीं नहीं टिकेंगे’, विधान परिषद उपचुनाव में जीत से तेजस्वी यादव गदगद शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये के लिए हत्या किये जाने का आरोपबिहार-बंगाल के बाद अब इन राज्यों में होगा SIR, भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

बेगूसराय में भी 15 मिनट का ब्लैक आउट, सायरन बजते ही अंधेरे में डूबा पूरा शहर

Bihar Mock Drill: बेगूसराय समेत बिहार के कई जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। सायरन बजते ही शहर अंधेरे में डूब गया और लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया।

Bihar Mock Drill
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Mock Drill: राजधानी पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार 14 मई को सिविल डिफेंस की ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल हुआ। शाम 7 बजे सायरन बजते ही कई इलाकों में अंधेरा छा गया और विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से काट दी गई। यह ब्लैकआउट 15 मिनट यानी शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक रहा।


पटना के अलावे पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। भारत सरकार के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया।


बेगूसराय में भी हूटर बजते ही पूरे जिले में 15 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया गया। शाम 7:00 बजे से लेकर 7:15 बजे तक शहर सहित कई इलाकों की बिजली बंद रही और पूरा बेगूसराय अंधेरे में डूबा नजर आया। प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित मॉक ड्रिल और सुरक्षा व्यवस्था के तहत इस ब्लैक आउट का आयोजन किया गया। 


ब्लैक आउट शुरू होते ही लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर दी। इस दौरान सड़कों पर भी सामान्य गतिविधियां काफी कम दिखाई दीं। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से सहयोग की अपील की गई थी, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिला। तय समय पूरा होने के बाद फिर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें