ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

बारिश के पानी में दौड़ा करंट, बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत

PATNA : जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई है. बारिश के पानी में करंट दौड़ने से एक युवक की जान चली गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में को

बारिश के पानी में दौड़ा करंट, बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई है. बारिश के पानी में करंट दौड़ने से एक युवक की जान चली गई है.  इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना बेगूसराय जिले के सहायक थाना इलाके की है. जहां लाखो क्षेत्र के धबौली में बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान विश्वनाथ भगत के बेटे संदीप कुमार (25) के रूप में की गई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आज दोपहर में जब संदीप बाजार से  अपने घर वापस लौट रहे थे तभी घर के पास  बरसात का जलजमाव होने की वजह से बिजली के खंभेे में करंट प्रवाहित हो गई थी. जिसकी वजह से उधर से गुजरने के क्रम में संदीप को करंट का जोरदार झटका लगा.


कुछ दूर पर खड़े लोगों ने जब इस घटना को देखा तो दौड़कर उस युवक को बचाने के लिए  पोल के पास गए और संदीप को पानी से बाहर निकालने लगे तभी  उन्हें भी करंट का झटका महसूस हुआ, जिससे वे लोग वापस भाग खड़े हुए. स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाने के बाद उनकी लाश को  पानी से बाहर निकाला गया और इस घटना की सूचना संबंधित थाने को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता