ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

गार्ड को उतार ट्रेन में खुद हुआ सवार..हरी झंडी दिखते ही चल दी ट्रेन

समस्तीपुर-कटिहार (डाउन-63304) पैसेजर ट्रेन की गार्ड बोगी में एक युवक जबरन घुस आया और गार्ड को उतार कर खुद ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी। ट्रेन जब बछवारा जंक्शन से आगे बढ़ी तो आनन-फानन में गार्ड ने पूरे मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी।

गार्ड को उतार ट्रेन में खुद हुआ सवार..हरी झंडी दिखते ही चल दी ट्रेन
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : बेगूसराय जिले के बछवाड़ा जंक्शन पर हुए एक अजीबोगरीब घटना की चर्चा दिनभर शहर में होती रही। यह संयोग रहा कि कहीं किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना नहीं हुई और कुछ ही दूरी पर ट्रेन को रोक दिया गया।


दरअसल, हुआ यह कि समस्तीपुर-कटिहार (डाउन-63304) पैसेजर ट्रेन की गार्ड बोगी में एक युवक जबरन घुस आया और गार्ड को उतार कर खुद ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी। ट्रेन जब बछवारा जंक्शन से आगे बढ़ी तो आनन-फानन में गार्ड ने पूरे मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी।


 जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक के होश उड़़ गए। तुरंत उन्होंने पूर्वी गुमटी पर तैनात कर्मचारी को इसकी सूचना दी। ट्रेन के ड्राइवर ने सूचना मिलते ही ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेल पुलिसने काफी मशक्कत के बाद गार्ड बोगी को खुलवाकर युवक को हिरासत में ले लिया और ट्रेन में गार्ड को बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना कराया। 


युवक की पहचान मुंगेर जिले के संग्रामपुर निवासी 35 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में की गई है। उसके विरूद्ध रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल जंक्शन परिसर और पूरे शहर में इस घटना की चर्चा दिनभर होती रही।


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता