ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

60 दिन बाद बेगूसराय से कानपुर लौटी बारात, लेकिन बारातियों की मुसीबतें जारी हैं

BEGUSARAI : लॉकडाउन में बेगूसराय में फंसी बारात शादी के 60 दिन बाद दुल्हन को लेकर कानपुर लौट गई. लेकिन बारातियों की मुसीबतें अभी भी कुछ दिन तक जारी रहेगी. बेगूसराय से कानपुर पहुंचते ही सभी 11 बराति

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

BEGUSARAI : लॉकडाउन में बेगूसराय में फंसी बारात शादी के 60 दिन बाद दुल्हन को लेकर कानपुर लौट गई. लेकिन बारातियों की मुसीबतें अभी भी कुछ दिन तक जारी रहेगी. बेगूसराय से कानपुर पहुंचते ही सभी 11 बरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन में रहना होगा. 

बता दें कि  कानपुर के  चौबेपुर के हकीम नगर मोहल्ले से महबूब खान के बेटे इम्तियाज का निकाह बेगूसराय के देहलिया फतेहपुर गांव की खुशबू खातून के साथ तय हुई थी. 21 मार्च को शादी की तारीख थी. दूल्हा समेत 10 लोग बारात लेकर कानपुर से बेगूसराय पहुंचे थे. लेकिन निकाह के अहले ही दिन जनता कर्फ्यू की घोषणा हो गई और फिर देश में लॉकडाउन लग गया. जिस कारण दूल्हा- दुल्हन समेंत 10 बाराती बेगूसराय में ही फंस गए थे.

लड़के के पिता ने दुल्हन के साथ लौटने के लिए जितनी भी सरकारी हेल्पलाइन नंबर जारी हुई थी सब पर संपर्क साधा लेकिन उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिली. जिसके कारण सभी को बेगूसराय में ही रहना पड़ा. लॉकडाउन-4 में थोड़ी सी राहत मिली तो बारातियों ने जिले के वरीय अधिकारियों से संपर्क साधा. जिन्होंने वापसी के लिए उन्हें पास मुहैया कराया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक मिनी बस का इंतजाम किया और फिर सभी बाराती  कानपुर के लिए रवाना हो गए. बारातियों ने बताया कि 20 घंटे की यात्रा में हाईवे किनारे लोगों ने भोजन पानी का इंतजाम किया. वहीं कानपुर के चौबेपुर लौटने पर पर भी बारातियों की मुसीबतें जारी है.प्रशासन उनके घर पहुंची और सभी बारातियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया इसके साथ ही सभी को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन किया गया है. बारात में आए गांव के लोगों का कहना है कि यह शादी ताउम्र नहीं भूलेंगे. हमें थोड़ा भी आभास नहीं था कि हम बारात में शामिल होने तो गए हैं लेकिन इतनी बुरी तरीके से फंस जाएंगे. वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने जिस तरह से हमारी आवभगत की है इसके भी हम ताउम्र कायल रहेंगे.


संबंधित खबरें